19 अगस्त 2012 - 19:30

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार उपरोक्त दो राजाओं को गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के तेहरान बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है और औपचारिक दावतनामे राजनयिक सूत्रों के माध्यम से उन्हें पहुंचा दिए गए हैं........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार उपरोक्त दो राजाओं को गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के तेहरान बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है और औपचारिक दावतनामे राजनयिक सूत्रों के माध्यम से उन्हें पहुंचा दिए गए हैं।सऊदी राजा का निमंत्रण उप विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान द्वारा भेजे जाने की योजना थी परन्तु सऊदी सरकार ने कई ईरानी मछुवारों को फांसी दे दी जिससे उप विदेश मंत्री की सऊदी यात्रा निरस्त हो गई और इसलिये दावतनामा राजनयिक चैनल से भिजवा दिया गया।बहरैन में जनता के ख़िलाफ़ आले ख़लीफ़ा के ज़ुल्म व सितम के कारण ईरान और बहरैन के सम्बंध राजदूत के स्तर से घटकर कार्यदूत की हद तक सीमित किए गए हैं इसलिए ऑले ख़लीफा की अमानवीय कार्यवाही के आधार पर हम्द बिन खलीफा को भेजा जाने वाला दावतनामा भी राष्ट्रपति के विशेष दूत के बजाय राजनयिक सूत्रों से उन्हें भिजवा दिया गया है।ईरान गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के मेजबान के रूप में सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को आमंत्रण देने के लिए प्रतिबद्ध है।गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों का सोलहवां शिखर सम्मेलन 26 से 31 अगस्त तक तेहरान में आयोजित हो रहा है और इस सम्मेलन के दौरान आंदोलन की अध्यक्षता तीन साल के लिए मिस्र से ईरान को स्थानांतरित हो रही है।समाप्त....166